Views: 25
0 0
मगध परियोजना की कमान सुधीर कुमार सिन्हा को , कार्यभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मगध परियोजना की कमान सुधीर कुमार सिन्हा को , कार्यभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

लातेहार। सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र की मगध परियोजना में शुक्रवार को नए परियोजना पदाधिकारी के रूप में सुधीर कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने परियोजना कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परियोजना में निर्धारित उत्पादन और कोयला डिस्पैच के लक्ष्य…

मगध परियोजना की कमान सुधीर कुमार सिन्हा को , कार्यभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं
Read Time:2 Minute, 2 Second
मगध परियोजना की कमान सुधीर कुमार सिन्हा को , कार्यभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

लातेहार। सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र की मगध परियोजना में शुक्रवार को नए परियोजना पदाधिकारी के रूप में सुधीर कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने परियोजना कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परियोजना में निर्धारित उत्पादन और कोयला डिस्पैच के लक्ष्य को समय पर पूरा करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही खदान में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सभी गतिविधियां सुरक्षित वातावरण में संचालित हों।

उन्होंने कहा कि मगध परियोजना एशिया की बड़ी कोयला खदानों में गिनी जाती है। ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का संचालन केवल मशीनों के भरोसे नहीं, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकता है। उन्होंने सभी कर्मियों से टीम भावना के साथ काम करने और परियोजना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग देने की अपील की।

पदभार ग्रहण के मौके पर परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परियोजना कार्यालय में सौहार्दपूर्ण माहौल रहा तथा सभी ने बेहतर कार्य संस्कृति और लक्ष्य आधारित कार्यशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports