Views: 1
0 0
जामा प्रखंड में JSLPS का नशा मुक्ति जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जामा प्रखंड में JSLPS का नशा मुक्ति जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जामा (दुमका)। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान-2026 के तहत जामा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सखी मंडल की दीदियों, नवजीवन सखियों, सामुदायिक कैडरों एवं JSLPS कर्मियों को नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक जिम्मेदारियों और नशा मुक्ति अभियान में उनकी भूमिका…

जामा प्रखंड में JSLPS का नशा मुक्ति जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Read Time:2 Minute, 38 Second


जामा (दुमका)। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान-2026 के तहत जामा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जामा प्रखंड में JSLPS का नशा मुक्ति जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में सखी मंडल की दीदियों, नवजीवन सखियों, सामुदायिक कैडरों एवं JSLPS कर्मियों को नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक जिम्मेदारियों और नशा मुक्ति अभियान में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं और समाज के विकास के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इससे निपटने के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। सखी मंडल की दीदियों एवं नवजीवन सखियों से अपील की गई कि वे गांव-गांव में बैठकों, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

जामा प्रखंड में JSLPS का नशा मुक्ति जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में यह भी निर्देश दिया गया कि स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाए और सामुदायिक सहयोग से ऐसी गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया जाए।

अभियान की आगामी कार्ययोजना के तहत 17 जून से 26 जून 2026 तक जामा प्रखंड के सभी पंचायतों और गांवों में जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, ग्राम सभा और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जेंडर CRP, अन्य CRP, CC, PRP, नवजीवन सखियां और सखी मंडल की कई दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त जामा प्रखंड के निर्माण का संकल्प लिया।

Loading

जामा प्रखंड में JSLPS का नशा मुक्ति जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports