Views: 2
0 0
सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मई माह में हुई…

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त
Read Time:3 Minute, 34 Second
सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तार से समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मई माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मई 2026 में जिले में कुल 35 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 29 लोगों की मौत तथा 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

पांच वर्षों का चिंताजनक आंकड़ा बना बैठक का मुख्य विषय

बैठक में उपायुक्त ने पिछले पांच वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की गहन समीक्षा की। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जिले में पिछले पांच वर्षों के दौरान लगभग 1300 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1025 लोगों की जान गई। यह आंकड़ा जिले में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उपायुक्त ने इसे अत्यंत चिंताजनक बताते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिये।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

उपायुक्त श्री शेखावत ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट यात्रा करने, ओवरस्पीडिंग तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पर्याप्त संख्या में ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर किए जा रहे प्रवर्तन कार्यों की भी समीक्षा की गई। मई माह में विभिन्न यातायात उल्लंघनों के खिलाफ 1301 चालान काटे गए तथा 21.71 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया। हेलमेट नहीं पहनने के मामलों में सबसे अधिक 476 चालान किए गए।

बैठक में चतरा सांसद प्रतिनिधि ने पांकी एवं लेस्लीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए इन क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा उपाय करने की मांग की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports