पाकुड़ संवाददाता,
पाकुड़ जाने के क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता आदरणीय विनोद कुमार पांडे का पाकुड़िया स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर तथा नारे लगाकर जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने संगठन के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ विनोद कुमार पांडे का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर देबीलाल हांसदा, मैनुद्दीन अंसारी, मुनीराम मरांडी, छोटू भगत, निगार अंसारी, कालिदास टुडू, निवारण मरांडी, अब्दुल बनीज, शिलवंती मुर्मू, मजबूल शेख, अकबर अली, करण गुप्ता, लखिचंद मंडल, प्रसेंजीत दास, मोईन आलम, सिकंदर अली, अनिसूर रहमान, शाहजहां अंसारी, अब्दुल मनाफ, नरेश हांसदा, पांचू हांसदा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,