Views: 13
0 0
डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की प्रगति की समीक्षा…

डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
Read Time:2 Minute, 48 Second
डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की प्रगति की समीक्षा की गयी।पीएमएफएमई योजना की समीक्षा में बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य 75 के विरुद्ध कुल 91 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजा गया है जिसमे बैंकों के तरफ से सिर्फ 4 स्वीकृत किये गये हैं।इसपर उपायुक्त श्री शेखावत ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए आवेदकों की स्वीकृति एवं लाभुकों के खाते में राशि भुगतान करने के कार्य में तेज़ी लाने की बात कही।

बैठक में बताया गया कि पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत अबतक जिले में 909 आवेदन प्राप्त किए गए हैं।बैंक वार लंबित पड़े आवेदनों का रीव्यू किया।

कम प्रगति पर डीसी ने जताया असंतोष

ऋण वितरण की धीमी रफ्तार पर जिला दंडाधिकारी श्री शेखावत ने सख्त असंतोष व्यक्त किया।उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि स्वीकृत हो चुके मामलों का नियमानुसार जल्द से जल्द निष्पादन करें।उन्होंने कहा कि पलामू में उद्योगों के विकास से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नये अवसर सृजित होंगे और यह तभी संभव है जब विभिन्न बैंकों का इसमें अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।उन्होंने बैंकों को बिना किसी ठोस व तकनीकी कारण के आवेदनों को अस्वीकृत करने से बचने की बात कही।

इस अवसर पर जिला उद्योग महाप्रबंधक रघुबर सिंह,एलडीएम अशोक श्रीवास्तव,विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि समेत उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports