Views: 81
0 0
सीसीएल कथारा में नये पीओ सतीश त्रिवेदी के साथ यूनियन की परिचयात्मक बैठक, श्रमिक हितों पर हुई चर्चा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सीसीएल कथारा में नये पीओ सतीश त्रिवेदी के साथ यूनियन की परिचयात्मक बैठक, श्रमिक हितों पर हुई चर्चा

कथारा:सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज-दो परियोजना में नवपदस्थापित परियोजना पदाधिकारी (पीओ) सतीश कुमार त्रिवेदी के साथ राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन) संविराज सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने नये पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी का बुके देकर स्वागत किया।…

सीसीएल कथारा में नये पीओ सतीश त्रिवेदी के साथ यूनियन की परिचयात्मक बैठक, श्रमिक हितों पर हुई चर्चा
Read Time:3 Minute, 2 Second
सीसीएल कथारा में नये पीओ सतीश त्रिवेदी के साथ यूनियन की परिचयात्मक बैठक, श्रमिक हितों पर हुई चर्चा

कथारा:
सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज-दो परियोजना में नवपदस्थापित परियोजना पदाधिकारी (पीओ) सतीश कुमार त्रिवेदी के साथ राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन) संविराज सिंह ने किया।

कार्यक्रम के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने नये पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही मानव संसाधन विभाग के अधिकारी संविराज सिंह को भी सम्मानित किया गया।

बैठक की शुरुआत में क्षेत्र के जनप्रिय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि जब प्रबंधन के कार्यों से श्रमिक संतुष्ट रहते हैं, तो श्रमिक संगठन भी सकारात्मक भूमिका निभाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक संबंधों में यदि प्रबंधन की ओर से कोई कटुता नहीं आती है, तो यूनियन भी सहयोगात्मक रवैया अपनाएगी।

नये पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें कथारा क्षेत्र में कार्य करने का पूर्व अनुभव है। उन्होंने जारंगडीह परियोजना में खान प्रबंधक सहित सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

प्रबंधक (मानव संसाधन) संविराज सिंह ने परियोजना स्तर पर चल रहे कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष प्रेमजीत प्रसाद, सचिव धनंजय सिंह, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, ललन राम, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश राम महतो, कृष्णदयाल सिंह, सहायक सचिव अजय राम, नरेश राम महतो, मुकेश कुमार चौहान, मुकेश साव, आशीष मार्था, मंसू कुमार, मनोरंजन कुमार मंडल, ऊदल कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports