कथारा। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय अस्पताल कथारा पहुंचकर नर्स बहनो के सेवाकार्य के लिए सम्मान करने का कार्य किया। श्रमिक नेताओं ने उनके कार्यो के लिए कृतज्ञता प्रकट किया। वही किसी भी सहयोग की जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने का भरोसा जताया। यहां राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि नर्स बहन जिस कर्मठता से अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वाहन करती हैं, वे न सिर्फ सम्मान की पात्र हैं बल्कि अति विस्जष्टता की श्रेणी में रखी जानी चाहिए। इस दौरान अस्पताल पहुंचे झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मो इक़बाल अहमद ने भी नर्स बहने और महिला कर्मियों को शुभेच्छा देने का कार्य किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, मो मिनाजुल आबेदिन, ललन राम, अरविंद सिन्हा, गणेश राम 2. नचिकेता आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,