अति गरीब परिवारों के बीच मडुवा बीज का किया गया वितरण

अति गरीब परिवारों के बीच मडुवा बीज का किया गया वितरण
Views: 238
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
अति गरीब परिवारों के बीच मडुवा बीज का किया गया वितरण

नौडीहा(पलामू):- पलामू जिला के नौडीहा बाजार आजीविका संवर्धन सोसाइटी द्वारा 95 अति गरीब परिवारों के बीच कैल्शियम कोटेड मडुवा बीज का वितरण नौडीहा प्रखंड कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जे एस एल पी एस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री सुनील कुमार ने शुरुआती रूप से वितरण की प्रक्रिया को उद्घाटन किया।इस समारोह में उपस्थित रहे विभागीय अधिकारी और लाभुकों को संबोधित करते हुए सुनील कुमार ने बताया, “भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत यह पहल हमारे प्रखंड के अति गरीब परिवारों के लिए है। इस बीज के उपयोग से हमें अधिक से अधिक उत्पादन की उम्मीद है। जिससे किसानों को लाभ हो सके।” और छोटे पैमाने पर अपना जीवन यापन कर सकें।उपस्थित रहे ऊपज प्रखंड परियोजना समन्वयक श्री नीतीश कुमार ने मडुवा बीज के गुणधर्मों पर चर्चा करते हुए बताया, “इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व होने के कारण यह किशोरों के कुपोषण को भी दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह बीपी, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी सहायक होगा।”इस समारोह में एफटीसी बिनोद कुशवाहा, यूपीसीएम संतोष ठाकुर, युवराज सिंह, लालबिहारी, पिंटू देवी, उमा देवी, लाभुक आशा देवी, सुशीला देवी, लालमुनी देवी जैसे कई लाभुक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment