Views: 1174
0 0
परेशानी:चापाकल खराब होने से पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

परेशानी:चापाकल खराब होने से पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

पाकुड़िया/पाकुड़ पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत गनपुरा पंचायत के गनपुरा चौक में चापाकल खराब हो जाने से ग्रामीण पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बताते चले की गनपुरा चौक में कई दिनों से खराब पड़ा चापाकल मरम्मती नहीं होने के कारण आम लोग तथा ग्रामीण दूर इलाके से पानी लाकर अपना जीवन यापन कर रहे…

परेशानी:चापाकल खराब होने से पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण
Read Time:1 Minute, 54 Second

परेशानी:चापाकल खराब होने से पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण
  • शोभा की वस्तु बनी चापानल

पाकुड़िया/पाकुड़

पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत गनपुरा पंचायत के गनपुरा चौक में चापाकल खराब हो जाने से ग्रामीण पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बताते चले की गनपुरा चौक में कई दिनों से खराब पड़ा चापाकल मरम्मती नहीं होने के कारण आम लोग तथा ग्रामीण दूर इलाके से पानी लाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यहां प्रत्येक दिन हजारों से भी अधिक लोग इस चापानल से पानी पीकर अपना प्यास बुझाते थे। लेकिन जब से यह खराब हुआ है इन्हें देखने के लिए कोई भी प्रतिनिधि,अधिकारी या गांव के मुखिया नहीं आते हैं।ग्रामीण पेयजल के लिए दूर से दूषित पानी लाकर किसी तरह से जीवन बसर करने को विवश हैं।ग्रामीण बताते हैं कि खराब चापाकल की मरम्मत के लिए मौखिक रूप से कई बार प्रतिनिधि को सूचना दी गई है।कहा की चापाकल खराब होने से हम लोगों को बहुत सी समस्या उत्पन्न होती है।हम लोग पानी पीने के लिए दूर से पानी लाकर अपना प्यास बुझाते हैं। जबकि सरकार द्वारा हर घर जल योजनाओं का कार्य की जारी है।इसके बावजूद भी इस तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है।अतः विभाग से अपील है कि इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Loading

परेशानी:चापाकल खराब होने से पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports