Views: 111
0 0
मनिका में लोहिया भवन की जमीन पर बन रहे धूमकुड़िया भवन का सर्वदलीय समिति ने किया विरोध

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनिका में लोहिया भवन की जमीन पर बन रहे धूमकुड़िया भवन का सर्वदलीय समिति ने किया विरोध

मनिका (लातेहार):मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन की जमीन पर धूमकुड़िया भवन के निर्माण को लेकर शुक्रवार को सर्वदलीय समिति के लोगों ने कड़ा विरोध जताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि लोहिया भवन प्रखंड की पहचान और शान है, जहां वर्षों से बैठक, मांगलिक कार्यक्रम और विभिन्न सामाजिक आयोजनों का आयोजन होता रहा है।…

मनिका में लोहिया भवन की जमीन पर बन रहे धूमकुड़िया भवन का सर्वदलीय समिति ने किया विरोध
Read Time:2 Minute, 14 Second
मनिका में लोहिया भवन की जमीन पर बन रहे धूमकुड़िया भवन का सर्वदलीय समिति ने किया विरोध

मनिका (लातेहार):मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन की जमीन पर धूमकुड़िया भवन के निर्माण को लेकर शुक्रवार को सर्वदलीय समिति के लोगों ने कड़ा विरोध जताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि लोहिया भवन प्रखंड की पहचान और शान है, जहां वर्षों से बैठक, मांगलिक कार्यक्रम और विभिन्न सामाजिक आयोजनों का आयोजन होता रहा है। ऐसे में उसी जमीन पर धूमकुड़िया भवन का निर्माण किए जाने से लोहिया भवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि पूर्व में विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से लोहिया भवन की मरम्मत और चारदीवारी का निर्माण कराया गया था। उन्होंने बताया कि पहले इस भवन की चाभी मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पास रहती थी, लेकिन कुछ दिनों से इसकी चाभी निजी लोगों के हाथों में है, जो अत्यंत निंदनीय और चिंता का विषय है।

वहीं लव कुमार दुबे ने कहा कि धूमकुड़िया भवन के निर्माण के लिए सरकार द्वारा अलग से जमीन आवंटित की जाती है। लोहिया भवन की जमीन पर धूमकुड़िया भवन बनाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।

मौके पर ग्राम प्रधान रजत कुमार, राजद के वरिष्ठ नेता जितेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनदीप कुमार, अंकित कुमार, ग्रामीण श्याम प्रसाद, समाजसेवी बली यादव, गोपाल प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

मनिका में लोहिया भवन की जमीन पर बन रहे धूमकुड़िया भवन का सर्वदलीय समिति ने किया विरोध

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports