Views: 65
0 0
Pakur News:होली के दिन दिनदहाड़े हत्या,आठ से दस हमलावरों पर आरोप

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Pakur news:होली के दिन दिनदहाड़े हत्या,आठ से दस हमलावरों पर आरोप

पाकुड़। होली के दिन शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा स्थित नंदीपाड़ा में 44 वर्षीय देवराज सरकार उर्फ निमुवा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब 2:30 बजे हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया और त्योहार की खुशियों के बीच मातम का…

Pakur news:होली के दिन दिनदहाड़े हत्या,आठ से दस हमलावरों पर आरोप
Read Time:3 Minute, 26 Second
Pakur news:होली के दिन दिनदहाड़े हत्या,आठ से दस हमलावरों पर आरोप

पाकुड़। होली के दिन शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा स्थित नंदीपाड़ा में 44 वर्षीय देवराज सरकार उर्फ निमुवा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब 2:30 बजे हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया और त्योहार की खुशियों के बीच मातम का माहौल पैदा कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवराज सरकार घर से चाय पीने के लिए बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए करीब आठ से दस लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन्हें पकड़कर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी पीठ पर तीन और सीने की ओर दो गहरे जख्म मिले हैं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर हालत में देवराज को आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी और अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था।

मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने बताया कि हमलावरों की संख्या आठ से दस के बीच थी। उन्होंने कुछ लोगों की पहचान करने का दावा किया है और उनके नाम पुलिस को सौंप दिए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और देवराज को जान से मारने की मंशा से ही घेरकर वार किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देवराज का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी कहासुनी और हल्की झड़प की घटनाएं हुई थीं। हालांकि, किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा।

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अनुसंधान के बाद ही घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

होली जैसे प्रमुख त्योहार के दिन हुई इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *