Read Time:1 Minute, 3 Second
पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा सत्र के दौरान धरमपुर मोड़ से लिट्टीपाड़ा होते हुए हिरणपुर से पाकुड़ तक जाने वाली जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण की जोरदार मांग उठाई।
विधायक ने सदन में कहा कि सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, जिससे आम जनता और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क अब चलने लायक भी नहीं बची है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके।