Views: 77
0 0
लोध जलप्रपात पर लकड़ी का पुल पुनःशुरू, पर्यटकों में खुशी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लोध जलप्रपात पर लकड़ी का पुल पुनःशुरू, पर्यटकों में खुशी

रिपोर्ट: पंकज कुमार यादव, लगभग एक वर्ष से बंद पड़े लोध जलप्रपात स्थल पर बने लकड़ी के पुल का आज पुनः सफलतापूर्वक संचालन शुरू कर दिया गया। लोध पंचायत की मुखिया श्रीमती रेखा नगेसिया ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों के लिए पुल को औपचारिक रूप से खोल दिया। गत वर्ष भारी बारिश और बाढ़ के…

लोध जलप्रपात पर लकड़ी का पुल पुनःशुरू, पर्यटकों में खुशी
Read Time:2 Minute, 26 Second
लोध जलप्रपात पर लकड़ी का पुल पुनःशुरू, पर्यटकों में खुशी

रिपोर्ट: पंकज कुमार यादव,

लगभग एक वर्ष से बंद पड़े लोध जलप्रपात स्थल पर बने लकड़ी के पुल का आज पुनः सफलतापूर्वक संचालन शुरू कर दिया गया। लोध पंचायत की मुखिया श्रीमती रेखा नगेसिया ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों के लिए पुल को औपचारिक रूप से खोल दिया।

गत वर्ष भारी बारिश और बाढ़ के कारण जलप्रपात स्थल पर बना लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। लोध प्रभार क्षेत्र के वनरक्षी कुनाल कुमार के अथक प्रयासों और सतत निगरानी में पुल की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया, जिसके बाद आज इसे पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ कर दिया गया।

पुल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र में आए पर्यटकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उद्घाटन समारोह में बिस सूत्री अध्यक्ष सह उप प्रमुख सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभय मिंज, मुखिया रेखा नागेशिया, वनरक्षी कुनाल कुमार (लोध), वनपाल परमजीत तिवारी (बारेसांड), वनरक्षी मिथिलेश ठाकुर (महुआडांड़), विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव (बारेसांड), लोध ईको विकास समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर नागेशिया एवं समिति सदस्य रामदयाल राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वन विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों के लिए यह दिन उत्साह और खुशी का अवसर बना रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed