Views: 47
0 0
नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न टीमों को दिया गया प्रशिक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न टीमों को दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़।नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम), एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम), वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) एवं एकाउंटिंग टीम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी…

नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न टीमों को दिया गया प्रशिक्षण
Read Time:3 Minute, 53 Second
नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न टीमों को दिया गया प्रशिक्षण
  • आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश

पाकुड़।नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम), एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम), वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) एवं एकाउंटिंग टीम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी टीमों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र सहित समाहरणालय परिसर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एसएसटी एवं एफएसटी टीम जांच के दौरान अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी करें। एसएसटी टीम चेकपोस्ट पर सतर्कता के साथ वाहनों को रोककर सघन जांच करेगी, जबकि एफएसटी टीम संवेदनशील स्थलों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखेगी। वहीं वीएसटी टीम सभी चुनाव संबंधी गतिविधियों एवं वाहनों की जांच करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करेगी।

नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न टीमों को दिया गया प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट संबंधित सभी टीमों की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एकाउंटिंग टीम को निर्देश दिया गया कि प्रत्याशियों के चुनाव व्यय का निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित सत्यापन करें तथा प्रस्तुत व्यय विवरणी का समुचित संधारण सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने सभी टीमों को अत्यंत सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्याशियों द्वारा आयोजित सभाओं एवं अन्य चुनावी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।

मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) प्रीतिलता मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports