धूम धाम से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनी

धूम धाम से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनी
Views: 68
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
धूम धाम से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनी

जमशेदपुर:शास्त्रीनगर कदमा स्थित रविदास समाज सामुदायिक भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम रवि दास समाज के अध्यक्ष सरयू रविदास ने किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव आनंदमय पात्र , विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. सत्यदेव राम तथा अधिवक्ता राम लाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्व प्रथम संविधान की उद्देशिका का पाठ सामूहिक रूप से किया गया। वक्ताओं ने गुरु रविदास के विचारों पर प्रकाश डाला। बी राम ने कहा कि गुरु का पूरा दर्शन समता और न्याय पर आधारित है। आज भी समाज में भेदभाव और धार्मिक अंधविश्वास व्याप्त है। जिसे दूर किया जाना बेहद जरूरी है।
मुख्य अतिथि आनंदमय पात्रा ने कहा कि संत रविदास पाखंड और आडंबर का घोर विरोधी रहे। उन्होंने समाज में समरसता लाने के लिए अनेक पहल किये। उनकी वाणी अमृतवाणी रही है‌। उनका त्याग और ज्ञान उन्हें संत शिरोमणि की उपाधि दिलाया। हम सबों को उनके विचारों को आत्मसात करने तथा सुंदर समाज गढ़ने में भूमिका अदा करनी चाहिए। यही संत गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान सुमित लाल मेमोरियल द्वारा मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति राशि दी गई। वहीं नये आजीवन सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को हरि बालक प्रसाद , बनारसी राम ओमप्रकाश, डॉ इन्द्र कुमार सिंह, सुग्रीव गौतम, फादर देव पात्रा एवं नरेश दास ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम का संचालन विश्राम राम ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्याम लाल ने किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment