शिक्षक सेवा से निवृत्त हो सकते हैं, समाज और शिक्षा से नहीं : अनुज तिवारी

शिक्षक सेवा से निवृत्त हो सकते हैं, समाज और शिक्षा से नहीं : अनुज तिवारी
Views: 66
0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second
शिक्षक सेवा से निवृत्त हो सकते हैं, समाज और शिक्षा से नहीं : अनुज तिवारी

सतबरवा (पलामू)।
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारी सह प्लस टू जिला स्कूल, डाल्टनगंज में सेवाएं दे चुके सम्मानित शिक्षक गोपाल प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य द्वारा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा पत्रकार अनुज तिवारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षक श्री गोपाल प्रसाद को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए युवा पत्रकार अनुज तिवारी ने कहा कि “शिक्षक सरकारी सेवा से तो निवृत्त हो सकते हैं, लेकिन समाज और शिक्षा से कभी नहीं।” उन्होंने कहा कि उनके शिक्षक गोपाल प्रसाद बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कर्तव्यनिष्ठ और शिक्षा, शिक्षक, छात्र एवं समाजसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व हैं।

अनुज तिवारी ने भावुक शब्दों में कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि जिन शिक्षक से उन्होंने ज्ञान अर्जित किया, उसी शिक्षक की सेवा निवृत्ति के अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि गोपाल प्रसाद केवल एक नाम नहीं, बल्कि समाज के लिए आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उनकी लगनशीलता, तन्मयता और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता ने उन्हें जन-जन में लोकप्रिय बनाया है।

वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि यह विदाई समारोह नहीं, बल्कि शिक्षा और समाजसेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी श्री गोपाल प्रसाद शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में स्वतंत्र रूप से और अधिक सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment