Skip to content

70 केन्द्रों पर मैट्रिक एवं 39 केन्द्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा,परीक्षा को लेकर हुई बैठक,निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा की सौंपी गई जिम्मेवारी

Views: 15
1 0
Read Time:5 Minute, 18 Second
70 केन्द्रों पर मैट्रिक एवं 39 केन्द्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा,परीक्षा को लेकर हुई बैठक,निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा की सौंपी गई जिम्मेवारी

पलामू:- झारखंड अधिविद्य परिषद,रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा,2026 का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक संचालित होगी। माध्यमिक परीक्षा में 42989 एवं इंटरमीडिएट कला,विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की परीक्षा में 38013 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में 81002 परीक्षार्थी भाग लेंगे। माध्यमिक परीक्षा के लिए पलामू जिले में 70 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गए हैं।वहीं इंटर परीक्षा के लिए 39 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आज समाहरणालय के दूसरे तल्ले के सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सभी उड़नदस्ता-सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी,उड़नदस्ता एवं गस्ती दल पदाधिकारी केन्द्राधीक्षक एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं सजगतापूर्वक करने का निदेष दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षाओं का संचालन निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है।परीक्षा के सफल संचालन हेतु झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं समय प्रबंधन के साथ कार्य करने का निदश दिया।केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्र में सीसीटीव इंस्टॉल करने के सख्त निदेश दिये गये।केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पीने के शुद्ध पानी,रनिंग वाटर युक्त छात्र एवं छात्राओं के लिए शौचालय,परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यस्था, पर्याप्त फर्नीचर (बेंच-डेस्क)आदि आवश्यक बुनियादी सुविधाएं बहाल रखने का निदेश दिया।

वहीं आवंटित रौल नंबर-रौल कोड के अनुरूप परीक्षार्थियों के लिए सिटिंग अरेंजमेंट करने का निदेश दिया। *परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान निषेधाज्ञा लागू रहेगी।निषेधाज्ञा परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा।

परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावें अन्य किसी की उपस्थिति निषेध रहेगा।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की जिम्मेवारी केन्द्राधीक्षक को है। परीक्षा में लगाये गये वीक्षकों को केन्द्राधीक्षकों द्वारा परिचय पत्र जारी करने का निदेष दिया गया ताकि उनका पहचान हो सके।इससे परीक्षा केन्द्र में अनावश्यक रूप से किसी अन्य व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने में मदद मिलेगी।

मौके पर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,कोषागार पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जिला शिक्षा अधीक्षक आदि उपस्थित थे। *प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा*माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में 9.45 बजे पूर्वाहन से 1ः00 बजे अपराह्न तक होगी और इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की परीक्षा 2ः00 बजे अपराह्न से 5ः15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी।3 फरवरी 2026 से शुरू होकर परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,