Views: 77
0 0
उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई मतदाता शपथ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई मतदाता शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित लातेहार।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष…

उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई मतदाता शपथ
Read Time:2 Minute, 33 Second
उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई मतदाता शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित

लातेहार।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। मतदाता शपथ कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक मतदान के महत्व को समझे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त एवं मजबूत बन सके।

मतदाता शपथ के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने यह संकल्प लिया—
“हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक,आईटीडीए श्री प्रवीन कुमार गगराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed