लातेहार में पत्रकारिता में नैतिकता पर संगोष्ठी आयोजित

लातेहार में पत्रकारिता में नैतिकता पर संगोष्ठी आयोजित
Views: 90
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second
लातेहार में पत्रकारिता में नैतिकता पर संगोष्ठी आयोजित

लातेहार। आज के दौर में पत्रकारिता में नैतिकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को ललमटिया डैम में किया गया। कार्यक्रम जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठि सह वनभोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन ने पत्रकारों को समाज का आइना बताया. उन्‍होने कहा क‍ि पत्रकारों के कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्‍मेवारी होती है. उनकी खबरों से समाज समारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनो प्रभाव होता है.

संगोष्ठी की तिथि 26 दिसंबर 2025 तय की गई थी, जो पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता की जिम्मेदारी, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता को जनहित के प्रति संवेदनशील रहते हुए नैतिक मूल्यों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। संगोष्ठी का उद्देश्य पत्रकारों को नैतिक पत्रकारिता के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और सशक्त बनाना रहा।कार्यक्रम में संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा की गई।

मौके पर वरीय पत्रकार चंद्रप्रकाश सिंह, नीरज सिन्‍हा, याेगेश प्रसाद, राजेश कुमार, विभूति नाथ सिंह, संजय प्रजापति, रूपेश कुमार, राहुल पांडेय, रामकुमार विश्‍वकर्मा, अभय प्रसाद, राजेश प्रसाद, अमीत दास, सौरभ कुमार,डिपंल राजा, दीपू कुमार, राहुल कुमार, संंतोष कुमार, पारस प्रसाद के अलावा जनसंपर्क कार्यालय के राकेश मिश्रा, सूर्य तनय सिंह व मुर्शीद आलम आदि मौजूद थे.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment