Views: 122
1 0
सड़क के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, सिस्टम पर खड़े हुए गंभीर सवाल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

सड़क के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, सिस्टम पर खड़े हुए गंभीर सवाल

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहूस्थान: घाघरा, गुमला, घाघरा (गुमला)।घाघरा प्रखंड के सुदूरवर्ती दिरगांव पंचायत अंतर्गत झलकापाट गांव से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को उजागर कर दिया है। सड़क सुविधा के अभाव में एक गर्भवती महिला की समय पर इलाज नहीं मिल पाने के…

सड़क के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, सिस्टम पर खड़े हुए गंभीर सवाल
Read Time:2 Minute, 13 Second
सड़क के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, सिस्टम पर खड़े हुए गंभीर सवाल

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू
स्थान: घाघरा, गुमला,

घाघरा (गुमला)।
घाघरा प्रखंड के सुदूरवर्ती दिरगांव पंचायत अंतर्गत झलकापाट गांव से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को उजागर कर दिया है। सड़क सुविधा के अभाव में एक गर्भवती महिला की समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आदिम जनजाति समुदाय से संबंध रखने वाली गर्भवती महिला सुकरी कुमारी (पति—जगन्नाथ कोरवा) की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने को मजबूर हुए। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण परिजनों ने महिला को झीलकी पर बोहकर लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर काडासिल्ली गांव तक पहुंचाया। नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यह सफर बेहद कठिन और जोखिम भरा रहा।

सड़क के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, सिस्टम पर खड़े हुए गंभीर सवाल

काडासिल्ली पहुंचने के बाद महिला को ममता वाहन के माध्यम से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इलाज में हुई देरी और संसाधनों की कमी के चलते महिला की मौत हो गई।

यह घटना केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करती है। सवाल यह उठता है कि योजनाओं और दावों के बावजूद आज भी आदिवासी और दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं पहुंच पा रही हैं।

Loading

सड़क के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, सिस्टम पर खड़े हुए गंभीर सवाल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports