बरहरवा। शिक्षा विभाग के राज्य से आए एमडीएम सेल्स के तन्मय चक्रवर्ती ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने प्रखंड के कम उपस्थिति के कारण लो कवरेज की श्रेणी वाले कई विद्यालय फुलवरिया, प्राणपुर कोयला बाजार, आदि विद्यालय पहुंचकर प्रबंधन समिति एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का दिशा-निर्देश दिया।
इसके साथ ही शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, वर्ग कक्षों की स्थिति, पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास जैसी आधारभूत सुविधाओं की भी बारीकी से जांच की. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 10 से 12 विद्यालयों में 50 फ़ीसदी से कम नामांकन कम उपस्थिति चिंताजनक है जिसे अभिलंब बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। मौके पर अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद यादव,बीईईओ रोबिन चंद्र मंडल, उर्मिला हांसदाआदि अन्य उपस्थित थे।