Views: 207
0 0
नौनी गांव में पांचों पांडव मेला का हुआ भव्य आयोजन,सांस्कृतिक परंपरा की झलक देख झूमे लोग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नौनी गांव में पांचों पांडव मेला का हुआ भव्य आयोजन,सांस्कृतिक परंपरा की झलक देख झूमे लोग

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, घाघरा प्रखंड के नौनी गांव में पांचों पांडव मेला समिति द्वारा पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ घाघरा थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, राहुल कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य रामरीत उरांव,सरना प्रार्थना सभा प्रचारिका चिंतामणि उरांव,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित…

नौनी गांव में पांचों पांडव मेला का हुआ भव्य आयोजन,सांस्कृतिक परंपरा की झलक देख झूमे लोग
Read Time:2 Minute, 39 Second
नौनी गांव में पांचों पांडव मेला का हुआ भव्य आयोजन,सांस्कृतिक परंपरा की झलक देख झूमे लोग

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा प्रखंड के नौनी गांव में पांचों पांडव मेला समिति द्वारा पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ घाघरा थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, राहुल कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य रामरीत उरांव,सरना प्रार्थना सभा प्रचारिका चिंतामणि उरांव,
ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया।
मेला परिसर में ग्रामीण क्षेत्र से आए खोड़हा नृत्य दल ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर माहौल को लोक संस्कृति से सराबोर कर दिया। वहीं मेला में मिक्की माउस, जंपिंग जोन, बच्चों के खिलौने और मिठाई की दुकानों ने बच्चों और बड़ों दोनों को खूब आकर्षित किया।

नौनी गांव में पांचों पांडव मेला का हुआ भव्य आयोजन,सांस्कृतिक परंपरा की झलक देख झूमे लोग

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। युवा पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं से जुड़कर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।वही चिंतामणि उरांव ने कहा कि हम सभी आदिवासी समाज के लोग प्रकृति के पूजक हैं। अपनी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को संजोकर रखना हमारा दायित्व है।हमारे पूर्वजों ने जो हमें धरोहर दिया है।उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।

नौनी गांव में पांचों पांडव मेला का हुआ भव्य आयोजन,सांस्कृतिक परंपरा की झलक देख झूमे लोग

वही सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत के द्वारा उपलब्ध कराए गए पुरस्कार स्वरूप दो दो ड्राम खोड़हा दल को अतिथियों द्वारा बाटा गया।मौके पर रवि पहान,देवा उरांव,कमल कुजूर,संजय उरांव,हरिहर मुंडा, सतन उरांव,देव चंद्र भगत,संतराम उरांव,संजीत उरांव,सुनील उरांव,प्रकाश उरांव,राजेंद्र राम,गीता कुमारी,गुड़िया कुमारी, सहित कई महिला पुरुष बच्चे लोग उपस्थित थे।

Loading

नौनी गांव में पांचों पांडव मेला का हुआ भव्य आयोजन,सांस्कृतिक परंपरा की झलक देख झूमे लोग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed