Views: 129
0 0
धुमधाम के साथ मनाया गया होली क्रोस धर्म बहनों का स्वर्ण...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

धुमधाम के साथ मनाया गया होली क्रोस धर्म बहनों का स्वर्ण जयंती

पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च परिसर में होली क्रोस धर्म बहनों का 50 वीं वर्ष पूरा होने की खुशी में स्वर्ण जयंती शनिवार को धुमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुमका डायसिस के सहायक विशप सोनातन किस्कू व अन्य अतिथि फादर शामिल हुए। वहीं सिस्टर दिव्या एक्का की भी 50 वर्ष…

धुमधाम के साथ मनाया गया होली क्रोस धर्म बहनों का स्वर्ण जयंती
Read Time:2 Minute, 38 Second
धुमधाम के साथ मनाया गया होली क्रोस धर्म बहनों का स्वर्ण जयंती

पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च परिसर में होली क्रोस धर्म बहनों का 50 वीं वर्ष पूरा होने की खुशी में स्वर्ण जयंती शनिवार को धुमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुमका डायसिस के सहायक विशप सोनातन किस्कू व अन्य अतिथि फादर शामिल हुए।

वहीं सिस्टर दिव्या एक्का की भी 50 वर्ष होली क्रोस में आज के दिन ही पुरा हुआ। अतिथियों का स्वागत, स्वागत गीत व माला पहनाकर किया गया। जानकारी के अनुसार सिस्टरों ( धर्म बहनों) ने मिशनरी में 1975 में सीतापहाड़ में आये। उनलोगों ने मिशनरी के रूप में आते ही छात्राओं के शिक्षा पर जोर दिया। सीतापहाड़ मिशन में सन 1982 में होली क्रोस स्कूल की स्थापना की व छात्रवास भी बनाया। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों को हर संभव मदद की गई व अशिक्षित युवतियों को सिलाई व अन्य कुटीर उद्योग के बारे में सिखाने का काम किया।

साथ ही विकलांग युवती को शिक्षा से जोड़कर विभिन्न प्रकार का कार्य सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया। इस क्रम में मिस्सा पूजा का आयोजन हुआ व मिस्सा में बाइबल का दो पाठ किया गया। विशप सोनातन किस्कू ने बाइबल पाठ के बाद उपदेश देते हुए बताया कि प्रभु येशु सभी लोगों को प्रेम करता है। सिस्टर का 50 वर्ष होली क्रोस में कार्य को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने बताया कि कमजोर वर्ग के लोगों को हरसंभव मदद करने की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर दिव्या ने दी।


मौके पर फादर एग्नेसियस सोरेन,फादर फिलीप हेम्ब्रम, फादर सिमोन मुर्मू, फादर मनोज, फादर माईकल हेम्ब्रम, फादर जीशु राज, लाउस हांसदा, सेबेस्टियन हेम्ब्रम, मनोज टुडू, सिस्टर में सुचिता, वीना, हेलेन, मुक्ता व अन्य थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports