दुर्गा पूजा को लेकर बरहरवा थाना क्षेत्र का निरीक्षण, शांति व्यवस्था पर एसपी का जोर

दुर्गा पूजा को लेकर बरहरवा थाना क्षेत्र का निरीक्षण, शांति व्यवस्था पर एसपी का जोर
Views: 329
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second
दुर्गा पूजा को लेकर बरहरवा थाना क्षेत्र का निरीक्षण, शांति व्यवस्था पर एसपी का जोर

बरहड़वा। साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह सोमवार को बरहरवा थाना पहुंचे और दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह से थाना क्षेत्र में कितने स्थानों पर पूजा हो रही है और देवी दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में सुरक्षा की क्या तैयारी की गई है, इसका जायजा लिया।‌एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंगलवार को महाष्टमी के दिन सभी पूजा पंडालों में भीड़ अधिक रहेगी, ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा कमिटी के वॉलंटियर के साथ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सरकार के गाइडलाइन का हर हाल में पालन होना चाहिए। एसपी ने जनता से अपील की कि दुर्गा पूजा का पर्व सभी वर्ग और समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

अगर किसी तरह की अफवाह की सूचना मिलती है तो तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ बरहरवा नितिन खंडेलवाल, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment