लातेहार:पर्व-त्योहार को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 100 किलो मिलावटी लड्डू नष्ट

लातेहार:पर्व-त्योहार को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 100 किलो मिलावटी लड्डू नष्ट
Views: 543
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second
लातेहार:पर्व-त्योहार को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 100 किलो मिलावटी लड्डू नष्ट

लातेहार।
आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर के नेतृत्व में चंदवा स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मे. श्रीराम इंटरप्राइजेज में एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इंदिरा गांधी चौक स्थित राखी स्वीट्स, श्री साई स्वीट्स, मे. आरव इंडियन फास्ट फूड आदि में बिक रहे लड्डू, चटनी, जलेबी, हल्दी और रसगुल्ले की जांच की गई। इस क्रम में श्री साई स्वीट्स से मिलावटी हल्दी मिलने पर उसे तत्काल नष्ट कर दिया गया, वहीं आरव इंडियन फास्ट फूड से पनीर का नमूना रासायनिक जांच हेतु लिया गया।

टोरी रेलवे स्टेशन रोड स्थित मे. मॉ अग्रतारा मिष्ठान भंडार और नंदनी स्वीट्स में लड्डुओं में अखाद्य रंगों की मिलावट पाई गई। मौके पर ही लगभग 100 किलो लड्डू नष्ट किए गए। अधिकारियों ने बताया कि अखाद्य रंगों वाली मिठाई का सेवन कैंसर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

लातेहार:पर्व-त्योहार को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 100 किलो मिलावटी लड्डू नष्ट

इसके अलावा मे. हिंदुस्तान स्वीट्स एंड स्नैक्स को अनुज्ञप्ति (फूड लाइसेंस) के बजाय केवल निबंधन के आधार पर दुकान संचालन करने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही गुणवत्ता जांच के लिए रसगुल्ले का नमूना भी संग्रहीत किया गया।

अधिकारियों ने सभी कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा मिलावट या गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें निम्नलिखित निर्देश भी दिए गए—

  1. सभी प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस प्राप्त करें।
  2. परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें।
  3. एक्सपायरी, सड़े-गले एवं बासी खाद्य पदार्थों को नष्ट करें।
  4. अच्छी गुणवत्ता की सामग्री और केवल अनुमोदित खाद्य रंगों का ही प्रयोग करें।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “लातेहार:पर्व-त्योहार को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 100 किलो मिलावटी लड्डू नष्ट

Leave a Comment