लातेहार में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का आयोजन

लातेहार में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का आयोजन
Views: 437
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second
लातेहार में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का आयोजन

लातेहार। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सुबह 08:00 से 09:00 बजे तक जिला खेल स्टेडियम में “राष्ट्रीय श्रमदान – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, जिले के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया।

लातेहार में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान खेल स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्रों, विभिन्न चौक–चौराहों, गली–मोहल्लों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में स्वच्छता को आदत बनाएं और इसे जन आंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा, “स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा जब प्रत्येक नागरिक एक दिन, एक घंटा समाज और पर्यावरण की स्वच्छता के लिए समर्पित करेगा।”

लातेहार में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का आयोजन

इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्री श्रेयांश, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, एसएलआरएम की दीदिया और आम नागरिक भी शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment