Views: 241
0 0
यूरिया खाद कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

यूरिया खाद कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे जिला प्रशासन: विवेका

संवाददाता: अनुज तिवारी, पलामू:-सदर मेदिनीनगर: पलामू जिले के लहलहे निवासी कांग्रेसी नेता सह हाल हीं में चर्चित कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद उम्मीदवार विवेकानंद त्रिपाठी ने यूरिया खाद की कालाबाजारी पर चिंता जताई है। उन्होंने पलामू जिला प्रशासन से यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी पर नकेल कसने की मांग की है। उनका कहना है कि…

यूरिया खाद कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे जिला प्रशासन: विवेका
Read Time:1 Minute, 57 Second
यूरिया खाद कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे जिला प्रशासन: विवेका

संवाददाता: अनुज तिवारी,

पलामू:-सदर मेदिनीनगर: पलामू जिले के लहलहे निवासी कांग्रेसी नेता सह हाल हीं में चर्चित कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद उम्मीदवार विवेकानंद त्रिपाठी ने यूरिया खाद की कालाबाजारी पर चिंता जताई है। उन्होंने पलामू जिला प्रशासन से यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी पर नकेल कसने की मांग की है।

उनका कहना है कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण भदई फसल खराब हो गई है। जिससे किसानों की उम्मीदें अब धान की खेती पर टिकी हुई हैं। धान की फसल अच्छी होने की संभावना है लेकिन खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।


उन्होंने यह भी कहा किसानों को सही समय पर खाद नहीं मिलने पर किसानों की कमर टूट गई है। जिससे धान की खेती प्रभावित हो रही है। खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी होने के कारण किसानों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

उन्होंने जिला प्रशासन से जमाखोरों केखिलाफ छापेमारी कर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए खाद वितरण पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। उन्होंने प्रखंड और थाना स्तर पर टास्क फोर्स बनाना। किसानों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए किसानों की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
100 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports