Views: 265
0 0
नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों पर आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों पर आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

लातेहार।उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति आयोग द्वारा तय मानकों एवं सूचकांकों पर जिले की प्रगति का विस्तारपूर्वक आकलन किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना एवं कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित…

नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों पर आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न
Read Time:1 Minute, 32 Second
नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों पर आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

लातेहार।
उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नीति आयोग द्वारा तय मानकों एवं सूचकांकों पर जिले की प्रगति का विस्तारपूर्वक आकलन किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना एवं कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित उपलब्धियों और चुनौतियों पर विशेष चर्चा हुई।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में और सुधार हो सके। उन्होंने विशेष रूप से आकांक्षी प्रखंडों में विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, कार्यपालक अभियंता समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports