सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन में रहने का निर्देश

सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन में रहने का निर्देश
Views: 248
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second
सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन में रहने का निर्देश

बरहरवा। पतना प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में झामुमो कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। इस मौके पर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता झामुमो पार्टी संविधान के दायरे में रहकर कार्य करें और पार्टी के हित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पार्टी से संबंधित किसी भी मुद्दे या जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न किया जाए, बल्कि पार्टी के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी जाए।

वहीं झायुमो जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर संगठन के पक्ष में सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने सभी प्रखंड, पंचायत और नगर क्षेत्र के अध्यक्षों एवं सचिवों को निर्देश दिया कि वे समिति विस्तार से संबंधित सूची शीघ्र जिला कमेटी को उपलब्ध कराएं।

बैठक में जिला सचिव सुरेश टुडू, सामुएल सामु हेम्ब्रम, पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम, सचिव मो. शाहबाज, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, सचिव मजीबुर रहमान, प्रो. नजरूल इस्लाम, राजाराम मरांडी, मोनिका किस्कू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment