Views: 75
0 0
चमड़िया गेस्ट हाउस व उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की आजसू

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

चमड़िया गेस्ट हाउस व उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की आजसू

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा विधायक तिवारी महतो शुक्रवार को राज्य सरकार पर जमकर बरसे।सभा में सैकड़ों लोग आजसू की सदस्यता ग्रहण किये । वहीं कई पुराने कार्यकर्ता आजसू में घर वापसी किये।इससे पूर्व पार्टी सुप्रीमो…

चमड़िया गेस्ट हाउस व उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की आजसू
Read Time:4 Minute, 26 Second
चमड़िया गेस्ट हाउस व उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की आजसू
  • मंटू शुक्ला के नेतृत्व मे सैकड़ों ने थामा आजसू का दामन ।
  • ईचागढ़ से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर प्रमुख विकास महतो समर्थकों संग आजसू में शामिल।

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा विधायक तिवारी महतो शुक्रवार को राज्य सरकार पर जमकर बरसे।
सभा में सैकड़ों लोग आजसू की सदस्यता ग्रहण किये । वहीं कई पुराने कार्यकर्ता आजसू में घर वापसी किये।
इससे पूर्व पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो चमरिया गेस्ट हॉउस स्थित शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर कदमा उलियान के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये।

चमड़िया गेस्ट हाउस व उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की आजसू

सुदेश महतो ने कहा कि निर्मल महतो की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझना सरकार की नाकामयाबी है। उन्होंने कहा कि माईया योजना के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है, पेंशन योजनाएं बंद कर दी गई हैं।”
उन्होंने कहा कि निर्मल महतो के बलिदान ने आजसू के आंदोलन को उग्र तेवर दिया था। वे आजसू के संस्थापक थे।


पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा :


“वर्तमान सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें बेरोजगारी और निराशा के सिवाय कुछ नहीं मिला। जनता अब बदलाव चाहती है।”

विधायक तिवारी महतो ने कहा कि


“राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस अब जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि सत्ताधारी दल की सेवा में लगी है।”

कार्यक्रम में मंच पर लम्बोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, देवशरण भगत, हरेलाल महतो, हसन अंसारी, चन्द्रगुप्त सिंह, सागेन हांसदा, स्वप्न सिंहदेव, संजय मेहता, नजरुल हासमी, सिद्धार्थ महतो, सत्यनरायण महतो, कन्हैया सिंह, दिलीप डांगी, संजय महतो, अमित महतो, हरीश कुमार, वनबिहारी महतो, डोमन टुडू, दामु बानरा, सिरे सरदार, माझी साव समेत कई अतिथि मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, संजय मलाकार, कमलेश डूबे, अप्पू तिवारी, संजय सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, धर्मबीर सिंह, मंगल टुडू, प्रमोद सिंह, प्रवीण प्रसाद, आकाश सिन्हा, दीपक पाण्डेय, अरुप मल्लिक, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, सोनू सिंह, विमल मौर्या, अमल महतो, ठाकुरदास महतो, आदित्य महतो, शैलेन्द्र सिन्हा, निरंजन महतो, अमरेश महतो, रामकृष्ण महतो, संगीता कुमारी, देवयानी मुर्मू, मंजू राज, प्रमिला देवी, सवित्ती देवी, दुर्गा महतो, सुमित महतो, चन्द्रश्वर पांडेय समेत सैकड़ों लोगों का योगदान रहा।


कईयो ने आजसू का दामन थामा।


कार्यक्रम में झामुमो नेता मंटू शुक्ला के नेतृत्व में विशाल सहिस, स्वराज बावरी, विजय नाग, मनमोहन सिंह, मनीष हेंब्रम समेत सैकड़ों लोगों ने आजसू का दामन थामा। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री विकास महतो के नेतृत्व में भी दर्जनों छात्र नेता आजसू में शामिल हुये। जबकि शशि नायक, दीपक दास, बिनोद प्रमाणिक समेत कई पुराने कार्यकर्ता पार्टी में वापसी किये।

Loading

चमड़िया गेस्ट हाउस व उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की आजसू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports