भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं

भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं
Views: 200
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। भवनाथपुर के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। रक्तचाप (बीपी) और शुगर लेवल बढ़ने के कारण उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत रांची स्थित मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।


अस्पताल सूत्रों के अनुसार, विधायक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है, स्थिति सामान्य होती जा रही है। यदि इसी प्रकार सुधार होता रहा, तो जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।


विधायक के अस्वस्थ होने की खबर फैलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। उनके समर्थक और शुभचिंतक लगातार उनकी कुशलता की जानकारी ले रहे हैं। शनिवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर मेडिका हॉस्पिटल पहुंचे और अनंत प्रताप देव से मुलाकात की। उन्होंने विधायक का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पूर्व मंत्री ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देव की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें अच्छा इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है और आशा है कि विधायक जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने कार्यों में वापस लौटेंगे।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Loading

भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment