Views: 73
0 0
गढ़वा:आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में किसानों के हित में कई अहम निर्णय

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में किसानों के हित में कई अहम निर्णय

अनूप कुमार गुप्ता, न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए कृषकों को लाभान्वित करने हेतु विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में…

गढ़वा:आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में किसानों के हित में कई अहम निर्णय
Read Time:5 Minute, 5 Second
गढ़वा:आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में किसानों के हित में कई अहम निर्णय
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में वर्ष 2025-26 की कार्य योजना को दी गई मंजूरी

अनूप कुमार गुप्ता,

न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए कृषकों को लाभान्वित करने हेतु विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में कृषि विभाग की योजनाएं जैसे नेशनल फूड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी मिशन, टार्गेटिंग राइस फेलो एरिया, कोर्स सीरियल, न्यूट्री सिरियल और नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयलसीड्स के तहत प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण और परिभ्रमण का अवसर
बैठक में यह तय किया गया कि एफपीओ से जुड़े 25 कृषकों को देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य के अंदर भी 25 किसानों को आत्मा और कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसानों के अंतरराज्यीय परिभ्रमण की योजना को भी स्वीकृति दी गई है, जिसे आत्मा के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

प्रगतिशील कृषक समूह को रिवॉल्विंग फंड


जिले के एक प्रगतिशील कृषक समूह को ₹25,000 की राशि रिवॉल्विंग फंड के रूप में उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया। यह सहायता समूह की आयवर्धन गतिविधियों को गति देने में सहायक सिद्ध होगी।

महिला समूहों को मिलेगा प्रोत्साहन


बैठक में महिला स्वंय सहायता समूहों को बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा सूकर पालन जैसी आजीविका आधारित गतिविधियों के लिए प्रति यूनिट ₹25,000 की सहायता देने की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। यह राशि फूड सिक्योरिटी मिशन के अंतर्गत दी जाएगी।

कृषक पाठशालाओं का होगा आयोजन


वर्ष 2025-26 में खरीफ और रबी सीजन के दौरान जिले के प्रत्येक पंचायत में 20 यूनिट कृषक पाठशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

तकनीकी जागरुकता एवं कृषि यंत्रों का वितरण


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत दलहन, तिलहन, धान एवं ऑयलसीड्स योजनाओं के तहत किसानों को 50% अनुदान पर आईएनएम सामग्री दी जाएगी। साथ ही कृषि यंत्रों के वितरण तथा तकनीकी जागरूकता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इसके अलावा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों के रिक्त पदों की बहाली का भी निर्णय लिया गया।

किसानों की सफलता कहानियों का होगा प्रचार-प्रसार
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसानों की प्रेरणादायक सफलताओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित रहे कई अधिकारी


इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक आत्मा गढ़वा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक एवं आत्मा शासकीय निकाय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह बैठक कृषकों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे जिले की कृषि व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने में सहयोग मिलेगा।

Loading

गढ़वा:आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में किसानों के हित में कई अहम निर्णय

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports