लातेहार: शिक्षक की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में आक्रोश

लातेहार: शिक्षक की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में आक्रोश
Views: 149
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second
लातेहार: शिक्षक की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में आक्रोश
oplus_2

संवाददाता लातेहार,

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के भुसुर गांव में शुक्रवार की शाम तकरीबन 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कक्षा आठवीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृतका के परिजनों ने गांव के स्कूल के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह छात्रा को लगातार प्रताड़ित करता था परिजनों के अनुसार, छात्रा ने पहले भी घरवालों को इस बारे में बताया था, लेकिन सामाजिक दबाव और भय के कारण मामला सामने नहीं आ सका।

लातेहार: शिक्षक की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में आक्रोश
oplus_2

शनिवार सुबह घटना की जानकारी फैलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और बड़ी संख्या में स्कूल परिसर में जमा होकर हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस की टीम स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और जांच पूरी होने तक कोई अफवाह न फैलाने की अपील की है।

Loading

लातेहार: शिक्षक की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में आक्रोश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment