जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो सदन में एम्स अस्पताल बनाने का मांग किए। उन्होंने कहा कि झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का घोर अभाव है।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल की सीमाओं से सटा है। इन क्षेत्रों में बहुसंख्यक आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं, जिनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है।
झारखंड राज्य में देवघर में एम्स अस्पताल है, लेकिन यह जमशेदपुर से लगभग 350 किलोमीटर दूर है, जिससे यहाँ के लोगों के लिए इलाज प्राप्त करना अत्यंत कठिन हो जाता है। यात्रा की दिक्कत और चिकित्सा सहायता की कमी के कारण लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है।
उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से जमशेदपुर के घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच एक एम्स अस्पताल की स्थापना करने की मांग की । उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में एम्स के स्थापना से सीमावर्ती प्रदेश ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी चिकित्सीय लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,