Views: 127
0 0
केतार थाना प्रभारी ने कस्तूरबा विद्यालय में चलाया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

केतार थाना प्रभारी ने कस्तूरबा विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

*विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से फलदार वृक्षों का पौधारोपण भी किया गया अनूप कुमार गुप्ता, केतार (गढ़वा)। आज केतार थाना अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में थाना प्रभारी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशा के दुष्प्रभाव एवं समाज में व्याप्त…

केतार थाना प्रभारी ने कस्तूरबा विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान
Read Time:1 Minute, 42 Second
केतार थाना प्रभारी ने कस्तूरबा विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

*विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से फलदार वृक्षों का पौधारोपण भी किया गया

अनूप कुमार गुप्ता,

केतार (गढ़वा)। आज केतार थाना अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में थाना प्रभारी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशा के दुष्प्रभाव एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों के संबंध में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने छात्राओं को सतर्क रहकर आत्मरक्षा के उपाय अपनाने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और नशे से दूर रहने की सलाह दी।

केतार थाना प्रभारी ने कस्तूरबा विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कई फलदार वृक्षों का पौधारोपण भी किया गया।

इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports