Views: 156
0 0
उपायुक्त ने नगर ऊंटारी उपकारा का निरीक्षण कर निर्माण में...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने नगर ऊंटारी उपकारा का निरीक्षण कर निर्माण में तेजी और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

*एनएच-39 पर झारखंड-यूपी सीमा की विधि-व्यवस्था का भी लिया जायजा अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शनिवार को नगर ऊंटारी स्थित निर्माणाधीन उपकारा (सब-जेल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने जेल…

उपायुक्त ने नगर ऊंटारी उपकारा का निरीक्षण कर निर्माण में तेजी और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
Read Time:2 Minute, 55 Second
उपायुक्त ने नगर ऊंटारी उपकारा का निरीक्षण कर निर्माण में तेजी और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

*एनएच-39 पर झारखंड-यूपी सीमा की विधि-व्यवस्था का भी लिया जायजा

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शनिवार को नगर ऊंटारी स्थित निर्माणाधीन उपकारा (सब-जेल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उपायुक्त ने जेल परिसर के सभी वार्डों का मुआयना करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपकारा निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि इसे जल्द चालू किया जा सके और जिले की कारागार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।


उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आगामी वर्ष की शुरुआत से उपकारा को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसको लेकर सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहे हैं।

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बिलासपुर चेक पोस्ट का भी दौरा किया। उन्होंने गढ़वा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, वाहनों की निगरानी व्यवस्था एवं ट्रैफिक संचालन की गहन समीक्षा की।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। राज्य की सीमा पर विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए वाहनों की नियमित जांच आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह जेल अधीक्षक संजय कुमार, नगर ऊंटारी के एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, कार्यपालक अभियंता प्रेमलाल सिंह, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports