Views: 70
0 0
दुवरसेनि घाटी में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित,...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

दुवरसेनि घाटी में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, गारू-महुआडाड़ मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद

रिपोर्ट: पंकज कुमार यादव, गारू: बुधवार को हुई मूसलधार बारिश के कारण गारू प्रखंड के बारेसाढ़ के पास स्थित दुवरसेनि घाटी में भूस्खलन हो गया। इस प्राकृतिक आपदा के चलते गारू-महुआडाड़ मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिर गईं, जिससे यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने के…

दुवरसेनि घाटी में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, गारू-महुआडाड़ मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद
Read Time:1 Minute, 25 Second
दुवरसेनि घाटी में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, गारू-महुआडाड़ मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद

रिपोर्ट: पंकज कुमार यादव,

गारू: बुधवार को हुई मूसलधार बारिश के कारण गारू प्रखंड के बारेसाढ़ के पास स्थित दुवरसेनि घाटी में भूस्खलन हो गया। इस प्राकृतिक आपदा के चलते गारू-महुआडाड़ मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिर गईं, जिससे यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर मरीजों, स्कूली बच्चों, दैनिक यात्रियों और आपात सेवाओं पर पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गारू को महुआडाड़ सहित कई गांवों से जोड़ने वाला एकमात्र प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो अब पूरी तरह से ठप हो गया है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मलबा जल्द से जल्द हटाया जाए और आवागमन को फिर से सामान्य किया जाए। मार्ग बहाल नहीं होने तक जनजीवन अस्त-व्यस्त बना रह सकता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports