गारू: प्रखंड समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न: योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, कार्य में पारदर्शिता और समन्वय पर ज़ोर

गारू: प्रखंड समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न: योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, कार्य में पारदर्शिता और समन्वय पर ज़ोर
Views: 145
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
गारू: प्रखंड समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न: योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, कार्य में पारदर्शिता और समन्वय पर ज़ोर

पंकज कुमार यादव,

गारु :प्रखंड मुख्यालय गारू में शुक्रवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी BDOअभय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में एसबीआई शाखा गारू के प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, बीपीएम JSLPS, लैंपस अध्यक्ष, बीपीआरओ गारू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, 15वें वित्त आयोग के समन्वयक, सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक, और अन्य विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित करें।

लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो, इसके लिए जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की नसीहत दी।बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश भी जारी किया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक में अंचल अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment