Views: 74
0 0
गढ़वा:अवैध बालू खनन पर एसडीएम ने की औचक छापेमारी,सबूत...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:अवैध बालू खनन पर एसडीएम ने की औचक छापेमारी,सबूत मिलने पर कड़ी चेतावनी।

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा अंचल अधिकारी सफी आलम के साथ बेलचंपा, मेढ़ना, लापो आदि इलाकों के नदी तटीय क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन की शिकायतों के मद्देनजर औचक छापेमारी की। बालू उत्खनन की दृष्टि से संवेदनशील इन क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से संजय कुमार का अभियान जारी है।…

गढ़वा:अवैध बालू खनन पर एसडीएम ने की औचक छापेमारी,सबूत मिलने पर कड़ी चेतावनी।
Read Time:2 Minute, 32 Second
गढ़वा:अवैध बालू खनन पर एसडीएम ने की औचक छापेमारी,सबूत मिलने पर कड़ी चेतावनी।
  • *मेढ़ना, बैलचंपा, लापो आदि क्षेत्रों में मिले अवैध डंप साइट

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा अंचल अधिकारी सफी आलम के साथ बेलचंपा, मेढ़ना, लापो आदि इलाकों के नदी तटीय क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन की शिकायतों के मद्देनजर औचक छापेमारी की। बालू उत्खनन की दृष्टि से संवेदनशील इन क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से संजय कुमार का अभियान जारी है। बीते बुधवार देर रात्रि में भी उन्होंने इन क्षेत्रों का आकस्मिक दौरा कर कई संदिग्ध ट्रैक्टरों को दौड़ा कर भगाया था।
गुरुवार को भ्रमण के क्रम में उन्हें कोयल एवं दानरो नदी के किनारे अवैध उत्खनन के पुख्ता सबूत मिले हैं। ना केवल नदी की रेत पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के पहियों के निशान मिले, बल्कि रेत के ढेर भी लगे मिले इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने भी एसडीएम से शिकायत की कि वे लोग रात भर अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाज के चलते नहीं सो पा रहे हैं। इसकी पुष्टि तब हुई, जब बाईपास टोल प्लाजा के कर्मियों ने भी एसडीएम को बताया कि यहां से अवैध बालू लगे ट्रैक्टरों का परिवहन जारी है। इसे लेकर एसडीएम ने जिला खनन पदाधिकारी को नियमित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एसडीएम के साथ मौजूद अंचल अधिकारी सफी आलम ने संबंधित अमीन को भी निर्देशित किया कि जहां-जहां पर अवैध बालू डंप साइट पाए गए हैं, उनकी भूमि विवरणी यथा खाता प्लॉट आदि उपलब्ध करवाएं, ताकि दोषी लोगों पर भी कार्रवाई की जा सके।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोग इस अनैतिक कार्य को तथाशीघ्र छोड़ दें। अन्यथा बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports