Views: 72
0 0
मायापुर पंचायत भवन में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मायापुर पंचायत भवन में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, भारी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ

पंकज कुमार यादव, गारु :मायापुर पंचायत भवन में मंगलवार को जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।शिविर में कुल 91 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, वहीं विभिन्न प्रमाण पत्र…

मायापुर पंचायत भवन में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, भारी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ
Read Time:1 Minute, 47 Second
मायापुर पंचायत भवन में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, भारी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ

पंकज कुमार यादव,

गारु :मायापुर पंचायत भवन में मंगलवार को जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।शिविर में कुल 91 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, वहीं विभिन्न प्रमाण पत्र और कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों ने भारी उत्साह दिखाया।

जारी किए गए दस्तावेज़ों का विवरण इस प्रकार है:आधार कार्ड – 13राशन कार्ड – 21आयुष्मान कार्ड – 8जाति प्रमाण पत्र – 5स्थानीय प्रमाण पत्र – 5किसान क्रेडिट कार्ड –6 पीएम किसान योजना के लाभार्थी – 4 इस अवसर पर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, पंचायत सचिव सूरज कुमार, रोजगार सेवक, CHO, ANM, सहिया, VLE, तथा आधार ऑपरेटर पवन कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

शिविर मेंमहिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं नेबढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन होता रहेगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और आसानी से मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports