Views: 464
0 0
लहलहे पंचायत के नउवा ढोंढ़ में बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लहलहे पंचायत के नउवा ढोंढ़ में बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

जनप्रतिनिधि सुभाष तिवारी मौके पर पहुंचे, घटिया सामग्री देख जताई नाराजगी सतबरवा (पलामू): सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूजा इंटरप्राइजेज द्वारा सड़कों, पुलों एवं पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में लहलहे पंचायत के नउवा ढोंढ़ में पुल निर्माण कार्य के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में…

लहलहे पंचायत के नउवा ढोंढ़ में बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश
Read Time:2 Minute, 11 Second
लहलहे पंचायत के नउवा ढोंढ़ में बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश


जनप्रतिनिधि सुभाष तिवारी मौके पर पहुंचे, घटिया सामग्री देख जताई नाराजगी

सतबरवा (पलामू): सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूजा इंटरप्राइजेज द्वारा सड़कों, पुलों एवं पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में लहलहे पंचायत के नउवा ढोंढ़ में पुल निर्माण कार्य के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में घटिया एवं मानकविहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। स्थिति का जायजा लेने जब जनप्रतिनिधि सुभाष तिवारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भी कार्य में लापरवाही और घटिया मैटेरियल का प्रयोग होते देखा। उन्होंने कहा कि हाल ही में इस निर्माण कार्य से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे गंभीरता से लेते हुए वे मौके पर पहुंचे।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि को बताया कि ठेकेदार और मुंशी की मनमानी चरम पर है। एक ओर जहाँ निर्माण कार्य में अनियमितता की जा रही है, वहीं दूसरी ओर जब ग्रामीण पुल निर्माण से हो रहे नुकसान की शिकायत करते हैं, तो उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है।

जनप्रतिनिधि श्री तिवारी ने संबंधित विभाग से इस पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जनता के हक और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Loading

लहलहे पंचायत के नउवा ढोंढ़ में बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports