Views: 418
0 0
एनएच-39 से पावरग्रिड जाने वाली मलय नदी की पुलिया क्षतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना की आशंका जनप्रतिनिधि सुभाष तिवारी ने लिया संज्ञान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एनएच-39 से पावरग्रिड जाने वाली मलय नदी की पुलिया क्षतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना की आशंका जनप्रतिनिधि सुभाष तिवारी ने लिया संज्ञान

संवाददाता: अनुज तिवारी Palamu, झारखंड | सदर प्रखंड अंतर्गत लहलहे स्थित एनएच-39 से राजहरा पावरग्रिड की ओर जाने वाली मलय नदी पर बनी पुलिया कई महीनों से जर्जर स्थिति में थी, जो पहली ही बारिश में तेज जलप्रवाह के चलते और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह से बह गया है,…

एनएच-39 से पावरग्रिड जाने वाली मलय नदी की पुलिया क्षतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना की आशंका जनप्रतिनिधि सुभाष तिवारी ने लिया संज्ञान
Read Time:2 Minute, 6 Second
एनएच-39 से पावरग्रिड जाने वाली मलय नदी की पुलिया क्षतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना की आशंका जनप्रतिनिधि सुभाष तिवारी ने लिया संज्ञान

संवाददाता: अनुज तिवारी

Palamu, झारखंड | सदर प्रखंड अंतर्गत लहलहे स्थित एनएच-39 से राजहरा पावरग्रिड की ओर जाने वाली मलय नदी पर बनी पुलिया कई महीनों से जर्जर स्थिति में थी, जो पहली ही बारिश में तेज जलप्रवाह के चलते और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह से बह गया है, जिससे इस मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

यह पुलिया लहलहे, राजहरा, किशुनपुर, भोगू समेत आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए आवागमन का एकमात्र मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद इस गंभीर समस्या की ओर अब तक किसी प्रशासनिक अधिकारी या संबंधित विभाग ने ध्यान नहीं दिया था।

गौरतलब है कि इसी मार्ग से भारत सरकार के प्रतिष्ठित उपक्रम पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं। यह कंपनी देशभर में बिजली के संयंत्रों, सबस्टेशनों, ट्रांसमिशन लाइनों व ट्रांसफार्मरों को जोड़ने का कार्य करती है, ताकि बिजली की आपूर्ति सुचारु बनी रहे। इतनी महत्वपूर्ण संस्था का मुख्य आवागमन मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पुलिया की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मुद्दे को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Loading

एनएच-39 से पावरग्रिड जाने वाली मलय नदी की पुलिया क्षतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना की आशंका जनप्रतिनिधि सुभाष तिवारी ने लिया संज्ञान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports