सीपीएम ने ईरान पर अमरीकीहमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सर्वसम्मत प्रस्ताव को लागू करने की मांग की

सीपीएम ने ईरान पर अमरीकीहमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सर्वसम्मत प्रस्ताव को लागू करने की मांग की
Views: 124
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
सीपीएम ने ईरान पर अमरीकीहमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सर्वसम्मत प्रस्ताव को लागू करने की मांग की

बरहररवा । मंगलवार सीपीएम पार्टी कार्यकर्ताओं का एक शिक्षण शिविर बरहरवा के पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। इस शिविर में बरहेट, बोरियो, पतना, राजमहल, साहेबगंज और उधवा प्रखंड के 104 पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस शिक्षण शिविर को पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य कमिटी सदस्य डॉ. काशीनाथ चटर्जी, विकास ठाकुर और रवि सिंह ने विभिन्न विषयों पर कक्षाएं ली.
शिविर के बाद पार्टी जिला कमिटी की बैठक हुई जिसे पार्टी के जिला सचिव असगर आलम, जिला कमिटी सदस्य शरीफुल इस्लाम, कैफुल इस्लाम, गंगाधर यादव, कमलिनी टुडू और मंटू उरांव के अलावा स्वपन, भंडारी, और मो. अकबर उपस्थित थे. बैठक में यह तय किया गया की 30 जुन को संताल हूल की 169 वीं वर्षगांठ, 26 जुन को आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर इस दिन को जनतंत्र बचाओ दिवस के रुप में मनाने तथा 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को साहेबगंज जिले में सफल बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर ईरान पर अमरीकी हमले की भर्त्सना करते हुए इस हमले के खिलाफ और इस्त्राईल – ईरान युद्ध को रोके जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के सर्वसम्मत प्रस्ताव को लागू किए जाने की मांग की गई.।

Loading

सीपीएम ने ईरान पर अमरीकीहमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सर्वसम्मत प्रस्ताव को लागू करने की मांग की

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment