गढ़वा: डीसी-एसपी ने कांडी के बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों और जागरूकता पर दिए निर्देश।

गढ़वा: डीसी-एसपी ने कांडी के बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों और जागरूकता पर दिए निर्देश।
Views: 234
0 0
Read Time:4 Minute, 22 Second
गढ़वा: डीसी-एसपी ने कांडी के बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों और जागरूकता पर दिए निर्देश।

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शनिवार को जिले के कांडी प्रखंड के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया। डीसी ने सोनपुरा, बरवाडीह, बुनियाद बिगहा, काला गड़ा, कसनप, बनकट व सुंडीपुर का दौरा कर जायजा लिया। इस अवसर पर डीसी ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
डीसी ने सुंडीपुर में कोयल नदी का जायजा लेते हुए कहा कि इसका ध्यान रखा जाए कि कोई भी व्यक्ति बरसात के मौसम में नदी में प्रवेश नहीं करें। सभी लोग अपने जानवरों को अपने घर के आसपास ही रखें। उन्हें चराने के लिए लेकर नदी में नही जाएं। डीसी ने गाड़ाखुर्द पंचायत की मुखिया आरती सिंह के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को कहा कि मुखिया इन सारी बातों पर विशेष निगरानी रखें। जिला आपदा विभाग से लाइफ जैकेट भेज दिया जाएगा, जो कोयल किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ की स्थिति में काम आएगा।
डीसी ने पिछले दिनों खरौंधा गांव के दो युवक कोयल नदी के बाढ़ में फंसे राकेश व कुश कुमार से भी मिले। इससे पूर्व डीसी ने काला गड़ा गांव में रुक कर सोन नदी में बनी झोपड़ी को हटाने व उसमें रह रहे लोगों को वहाँ से जल्द निकालने का निर्देश कांडी बीडीओ राकेश सहाय व थाना प्रभारी अविनाश राज को दिया।

मध्य विद्यालय सुंडीपुर के खेल मैदान को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की भी बात सामने आयी। वहां उपस्थित एसडीएम संजय कुमार ने डीसी को बताया कि यह मसला कई वर्ष पुराना है। उस खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है। इसके बाद डीसी भीम बराज पहुंचे। जहां उन्होंने कोयल नदी पर बने भीम बराज का निरीक्षण किया।

डीसी ने सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता विनीत प्रकाश को बुलाकर कई निर्देश दिया। उन्होंने बराज के सायरन को बदलने का निर्देश दिया। लोगों ने डीसी से शिकायत की थी कि बराज का गेट खोलने के पहले सायरन बजाया जाता है, किंतु उसकी आवाज दूर तक नही पहुंचती। आवाज नहीं सुनाई पड़ने के कारण कोयल नदी के बीच गए ग्रामीण बाढ़ में फंस जाते हैं।
कार्यपालक अभियंता ने डीसी को बताया कि इस बराज का देखभाल दो हिस्सों में किया जाता है। आठ महीना डालटनगंज डिवीजन तो चार महीना बिहार इस बराज का देखभाल करता है। उन्होंने कहा कि 36 नंबर गेट का काउंटर बोल्ट बहुत दिनों से टूटा हुआ है, जिसे समय रहते नही बदला गया तो वह कभी पूरी तरह टूट सकता है। इसके बाद बराज को नुकशान पहुंच सकता है। इससे पूर्व डीसी व एसपी ने कांडी थाना का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, एसडीएम नगर बंशीधर प्रभाकर मिर्घा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, बीडीओ राकेश सहाय, पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अविनाश राज, प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, सचिव अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Loading

गढ़वा: डीसी-एसपी ने कांडी के बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों और जागरूकता पर दिए निर्देश।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment