Views: 121
0 0
सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संवाददाता: अनुज तिवारीसतबरवा, 21 जून 2025।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, राजस्व कर्मचारी विकास मिंज, उप निरीक्षक अनीश सिंह, सीएससी ऑपरेटर नवीन कुमार सिंह सहित कार्यालय के सभी कर्मियों…

सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Read Time:2 Minute, 9 Second
सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संवाददाता: अनुज तिवारी
सतबरवा, 21 जून 2025।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, राजस्व कर्मचारी विकास मिंज, उप निरीक्षक अनीश सिंह, सीएससी ऑपरेटर नवीन कुमार सिंह सहित कार्यालय के सभी कर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों और प्राणायाम से की गई। योगाभ्यास में उपस्थित सभी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। हमें इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।” उन्होंने बताया कि किस प्रकार विभिन्न योगासन शरीर के विभिन्न अंगों को मजबूत बनाते हैं और कई सामान्य बीमारियों से भी राहत दिलाते हैं।

उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन जैसे योगाभ्यास तनाव को कम करने, पाचन तंत्र को बेहतर करने और शरीर को लचीला बनाए रखने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में सभी कर्मियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन योग करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Loading

सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports