Views: 348
0 0
बरहरवा:संभावित बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर तालझारी में...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा:संभावित बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर तालझारी में प्रशासनिक बैठक आयोजित

बरहरवा। संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर बुधवार को तालझारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीओ कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी राम प्रसाद सुमन ने की। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ राम प्रसाद सुमन ने प्रखंड क्षेत्र में…

बरहरवा:संभावित बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर तालझारी में प्रशासनिक बैठक आयोजित
Read Time:1 Minute, 52 Second
बरहरवा:संभावित बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर तालझारी में प्रशासनिक बैठक आयोजित

बरहरवा। संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर बुधवार को तालझारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीओ कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी राम प्रसाद सुमन ने की।

बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ राम प्रसाद सुमन ने प्रखंड क्षेत्र में संभावित प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, उच्च स्थलों के चयन, नाव और नाविकों की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कर्मचारियों से सुझाव लिए।

इसके साथ ही आंशिक और पूर्ण रूप से प्रभावित गांवों की सूची तैयार करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के डीलरों की सूची बनाकर पर्याप्त अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सेवाओं, पशु चिकित्सा, और पशु चारा की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सीओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आपदा की स्थिति में आमजन को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए और प्रशासनिक कार्यों में कोई ढिलाई न हो।

इस अवसर पर प्रभारी सीआई विभाश कुमार, लक्ष्मी कुमार साहा, वीरेंद्र ब्रह्मचारी, मो. इरशाद समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports