Views: 232
0 0
13 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वर्गीय अनिल चौरसिया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

13 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वर्गीय अनिल चौरसिया

न्यूज अप्रैजल संवाददाता सदर मेदिनीनगर(पलामू):- डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा केविधायक आलोक चौरसिया के पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 13वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई इस मौके पर हजारों हजार की संख्या में समर्थकों के साथ आलोक चौरसिया ने शाहपुर गढ़वा रोड स्थित अपने पैतृक गांव किनी में स्वर्गीय अनिल चौरसिया की आदमकद प्रतिमा पर नम आंखों…

13 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वर्गीय अनिल चौरसिया
Read Time:3 Minute, 57 Second
13 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वर्गीय अनिल चौरसिया

न्यूज अप्रैजल संवाददाता

सदर मेदिनीनगर(पलामू):- डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा केविधायक आलोक चौरसिया के पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 13वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई इस मौके पर हजारों हजार की संख्या में समर्थकों के साथ आलोक चौरसिया ने शाहपुर गढ़वा रोड स्थित अपने पैतृक गांव किनी में स्वर्गीय अनिल चौरसिया की आदमकद प्रतिमा पर नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुईयां विधायक आलोक चौरसिया भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, जिला परिषद सदस्य रामलव चौरसिया ,पूर्व जिला परिषद विकास कुमार उर्फ संतु चौरसिया भाजपा नेता भीष्म चौरसिया एवं पांकी की प्रखर वक्ता सह समाज सेवी लवली गुप्ता , मेदिनीनगर पूर्वी जिला परिषद अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे एवं सभी ने एक साथ मिलकर स्व.अनिल चौरसिया को श्रद्धांजलि दी एवं शोक सभा कार्यक्रम में शामिल हुए इस मौके पर मेदिनीनगर पूर्वी जिला परिषद् अर्जुन सिंह ने स्वर्गीय अनिल चौरसिया की राजनीति शैली पर प्रकाश डालते हुए बताया की स्व .चौरसिया गरीबों दलितों एवं शोषितों की आवाज बनकर हमेशा संघर्ष करते रहे स्वर्गीय चौरसिया ने अपनी राजनीतिक जीवन गरीबों, शोषितों एवं दलितों की लड़ाई लड़ते लड़ते अपने प्राणों की आहुति दे दिए।

जनता ने ऐसे प्रखर नेता की प्राणों की आहुति की कीमत को समझा और स्वर्गीय अनिल चौरसिया जी की सपनों को साकार करने के लिए आलोक चौरसिया को अपना विधायक के रूप में लगातार तीसरी बार चुना। विधायक आलोक चौरसिया ने पिता की पुण्यतिथि पर कहा की हमारे पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया गरीबों पर जुल्म के खिलाफ संघर्ष कर अपनी पहचान बनाई उनके संघर्षों को याद कर जनता ने मुझे तीसरी बार विधायक बनाया है परंतु विधानसभा क्षेत्र में जनहित में कराए जा रहे हैं विकास कार्यों से हताश और निराश नेता को यह हजम नहीं हो रहा की गरीब का बेटा तीन बार विधायक बन गया उतना ही नहीं विधायक आलोक चौरसिया ने अपने पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 16 जून 2012 को आज ही के दिन शोषितों , दलितों , पिछड़ों एवं वंचितों के मसीहा गरीब गुरबों की आवाज जनमानस के नेता, प्रखर समाज सेवी मेरे पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की मृत्यु हो गई थी हम तमाम परिवार को रोते बिलखते छोड़ संसार से विदा ले लिए थे ऐसे विकट से विकट परिस्थिति में धैर्य साहस हिम्मत से गरीबों पर हो रहे शोषण ,ज़ुल्म अत्याचार भय ,भूख, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए हमने झारखंड बिहार के जनमानस में अपनी पहचान बनाई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports