Views: 176
0 0
तीनपहाड़ इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

तीनपहाड़ इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

बरहरवा, साहिबगंज।तीनपहाड़ इंटर कॉलेज में मंगलवार को शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरहरवा के स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक वातावरण की बहाली तथा अन्य प्रशासनिक बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। कॉलेज के सचिव सह डीओ दुर्गानंद…

तीनपहाड़ इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक सम्पन्न
Read Time:1 Minute, 41 Second
तीनपहाड़ इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

बरहरवा, साहिबगंज।
तीनपहाड़ इंटर कॉलेज में मंगलवार को शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरहरवा के स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक वातावरण की बहाली तथा अन्य प्रशासनिक बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

कॉलेज के सचिव सह डीओ दुर्गानंद झा ने कॉलेज कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संस्थान के कार्यकलापों में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कॉलेज प्रबंधन से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने हेतु एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति अनुमंडलीय पदाधिकारी के कार्यालय में बैठक कर आवश्यक फैसले लेगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महरूफ गुड्डू, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य रणधीर कुमार सिंह, प्रवेज़ रिज़वी, आशीष यादव, मुर्शिद राजा, शाहिद रिज़वी, आकिब अनीस, सुशील यादव, बशुदेव महतो, शकील अंसारी, कपिल अंसारी, मो. सद्दाम सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports