शंकर नेत्रालय मोतियाबिंद शिविर का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

शंकर नेत्रालय मोतियाबिंद शिविर का उपायुक्त ने किया उद्घाटन
Views: 705
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second
शंकर नेत्रालय मोतियाबिंद शिविर का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

बरहरवा:- सोमवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र के राज्य संपोषित दामिन उच्च विद्यालय मैदान परिसर में साहिबगंज जिला उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह एवं साहिबगंज सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालीया ने शंकर नेत्रालय चेन्नई मोतियाबिंद शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया।

तत्पश्चात बॉक्सा ट्रस्ट के संस्थापक अरविंद चोपड़ा ने विशेष अतिथिगण को बुके देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष हेमंत सती ,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ,सिविल प्रवीण कुमार संथालिया, एवं प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोग गरीबी के कारण उच्च स्तरीय जांच कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं कर सकते हैं ।लेकिन सरकार की पहल से ऐसा सुनहरा मौका मिला है, जिसका फायदा यहां के लोगों को अधिक से अधिक लेना चाहिए।

इस कार्यक्रम को तभी सफल माना जाएगा, जब तक प्रत्येक दिन कम से कम 200 से ढाई सौ लोगों की जांच हो और मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो। ऐसा होने से शंकर नेत्रालय को भी संतुष्टि मिलेगी , मेरा कार्यक्रम सफल माना जाएगा।वहीँ शिविर का पहला दिन कुल 126 लोगों का जांच किया गया l

मौके पर उप प्रमुख रूपक साह झामुमो के प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, राजाराम मरांडी ,डॉक्टर चौधरी चंद्रशेखर चंद ,पुलिस इंस्पेक्टर नूनु देवराय, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार सहित झामुमो के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment