Views: 381
0 0
बरहरवा: झपकी लगने से चालक ने खोया नियंत्रण, पिकअप वैन 30...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा: झपकी लगने से चालक ने खोया नियंत्रण, पिकअप वैन 30 फीट नीचे खेत में गिरी, कोई हताहत नहीं

बरहरवा।शनिवार रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ पर दनवार पहाड़ के पास एक पिकअप वैन सड़क से फिसलकर करीब 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन बोआरीजोर से बोरियो की ओर जा…

बरहरवा: झपकी लगने से चालक ने खोया नियंत्रण, पिकअप वैन 30 फीट नीचे खेत में गिरी, कोई हताहत नहीं
Read Time:1 Minute, 23 Second
बरहरवा: झपकी लगने से चालक ने खोया नियंत्रण, पिकअप वैन 30 फीट नीचे खेत में गिरी, कोई हताहत नहीं

बरहरवा
शनिवार रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ पर दनवार पहाड़ के पास एक पिकअप वैन सड़क से फिसलकर करीब 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन बोआरीजोर से बोरियो की ओर जा रही थी। दनवार स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास अचानक चालक को झपकी लग गई, जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।

वैन में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे — पति, पत्नी और उनके दो बच्चे। सभी को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन को आंशिक क्षति पहुंची है। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की।

स्थानीय प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद एक बार फिर लंबी दूरी तय करने वाले चालकों की थकान और सतर्कता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports